Basic Geography Of Indian Geography In Hindi
भूगोल क्या है (Basic Geography ) – भूगोल प्रमुख दो शब्दों से मिलकर बना है भू +गोल अर्थात पृथ्वी गोल है | भूगोल का अंग्रेजी शब्द है ज्योग्राफी ( geography) यह इंग्लिश शब्द यूनानी के दो शब्दों से मिलकर बना है geo + graphy इसमें से geo का अर्थ है | पृथ्वी तथा graphy का अर्थ है लिखना अतः ज्योग्राफी शब्द परिभाषा है | पृथ्वी के बारे में विस्तार-पूर्वक लिखना | अतः इस परिभाषा को पढ़ने पर सामान्य सा ज्ञान हो लेकिन इस परिभाषा से भूगोल के फल स्वरूप या विषय वस्तु के बारे में पूरा ज्ञान नहीं होता है |
आगे पढ़ें – Basic Geography
प्राचीन काल से ही भूगोल ज्ञान के भंडार के लिए विख्यात रहा है | प्राचीन काल में भूगोल के बारे में जानकारी अन्य विषयों के विद्वानों के द्वारा प्राप्त की जाती थी | सर्वप्रथम प्राचीन यूनानी विद्वान इरेटोस्थनीज ने भूगोल को धरातल के एक विशिष्ट विज्ञान के रूप में मान्यता दी | इसके बाद हेरोडोटस, स्ट्रेबो और talemi भूगोल को स्वरूप प्रदान किया हिप्पोक्रेट्स ने सर्वप्रथम मनुष्य पर पर्यावरण के प्रभाव का वर्णन किया अरिस्टोटिल ने अपनी पहली पुस्तक पॉलिटिक्स में राज्य के गठन पर भौगोलिक कारकों के प्रभाव को स्पष्ट किया है |
बीसवीं शताब्दी में भूगोल मनुष्य और पर्यावरण के अध्ययन के रूप में विकसित हुआ लेकिन मनुष्य और पर्यावरण के प्रारंभिक संबंधों को लेकर भूगोल विद्वानों की दो प्रथम विचारधाराएँ थी| एक विचारधारा संभावनावाद के नाम से जानी जाती है इसके अनुसार मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन के लिए सक्षम है तथा वाह अपनी अनेक इच्छाओं को अपने अनुसार उपयोग कर सकता है | दूसरी विचारधारा के भौगोलिक वक्ता नियतिवाद में विश्वास करते थे इसके अनुसार मनुष्य के सभी कार्य पर्यावरण पर निर्भर होते थे| इसका मतलब है मनुष्य को स्वछता पूर्वक काम करने की अनुमति नहीं थी |