General Geography Book
general geography book
सामान्य भूगोल
➤ भूगोल के नामकरण एवं इस विषय को प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने का श्रेय यूनान के निवासियों को जाता है |
➤ हिकेटियस ने अपनी पुस्तक 'जस पीरियोडस' अर्थात 'पृथ्वी का वर्णन' में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्वों के क्रमबद्ध समावेश किया |
➤ अध्ययन के लिए स्वतंत्र विषय के रूप में भूगोल को 19वीं शताब्दी में ही मान्यता मिली |
➤ 20 वीं शताब्दी के आरंभ में भूगोल मनुष्य और पर्यावरण के पारस्परिक संबंधो के अध्ययन के रूप में विकसित हुआ | इसकी दो विचारधाराएं थी –
1. संभवाद : इसके अनुसार मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन करने में समर्थ है तथा वह प्रकृतिप्रदत्त अनेक संभावनाओं को अपनी इच्छा के अनुसार उपयोग कर सकता है | इस विचारधारा के समर्थक है भूगोलवेत्ता- वाइडल-डी-ला बलाश और फैब्रे |
2. निश्चयवाद : इसके अनुसार मनुष्य को स्वेच्छापूर्वक कुछ करने की स्वतंत्रता कम है | इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक है – भूगोलवेत्ता – रिटर, रेटजेल (नवीन निश्चयवाद का संस्थापक), एलन सेम्पुल और हटिगटन |
भूगोल के जनक
1. भूगोल का जनक – 'हिकेटियस'
2. वर्तमान भूगोल का जनक – 'अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट'
3. व्यवस्थित भूगोल का जनक – 'इरैटॉस्थनीज'
4. ज्योग्रैफिका शब्द का प्रथम प्रस्तावक – 'इरैटॉस्थनीज'
5. भौतिक भूगोल का जनक – 'पोलीडोनियम'
6. सांस्कृतिक भूगोल का जनक -' कार्ल – ओ – सावर'
7. गणितीय भूगोल के संस्थापक – 'थेल्स व एनेक्सीमींडर'
8. विश्व ग्लोब का निर्माता – 'मार्टिन वैहम'
9. विश्व मानचित्र के निर्माणकर्ता – 'अनेग्जी मेंडर'
10. भौगोलिक विश्वकोश का रचनाकार – 'स्ट्राबो'
भूगोल की कुछ परिभाषाएं
1. “भूगोल एक ऐसा स्वतंत्र विषय है जिसका उदेश्य लोगों को विश्व , आकाशीय पिंडो, स्थल, महासागरों , जीव -जंतुओं, वनस्पति, फलों तथा भू-धरातल के क्षेत्रों में देखी जाने वाली प्रत्येक एनी वस्तु का ज्ञान प्राप्त कराना है | → ''स्ट्रैबो''
2. “भूगोल पृथ्वी की झलक को स्वर्ग में देखने वाला आभामय विज्ञान है |” → ''कलैडियस, टॉलमी''
3. “भूगोल वह विज्ञान है , जिसमे पृथ्वी को स्वतंत्र ग्रह के रूप में मान्यता देते हुए, उसके समस्त लक्षणों, घटनाओं एवं उसके अन्त:सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है |” → ''कार्ल रिटर''
4. “भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता है , जो मानव के रहने का स्थान है |” → ''ऑर्थर होम्स''